Grow Your Business Online with VLE Points. learn Online Earn Online.

Breaking

How To Set Up a Custom Domain in Blogger


डोमेन लेने के बाद ब्लॉगर ब्लॉग मे ऐड कैसे करते है?






दोस्तों आपने पहली पोस्ट पढ़ी होगी उसमे हमने देखा की कैसे हम अपने ब्लॉग के लिए डोमेन रजिस्टर करते है । अब इस पोस्ट मे हम जनेगे की हमने जो डोमेन खरीदा है उसे अपने ब्लॉग मे कैसे ऐड करे ... आप जानते है की ब्लॉग मे कस्टम डोमेन सेट करने से हमारे ब्लॉग अड्रेस मे जो Blogger.com आता है वो निकाल जाता है । जैसे की आप देख सकते है की आपके वेबसाईट का अड्रेस अभी  (examples.blogspot.com) है। अब आप उसमे कस्टम डोमेन सेट करते है तो वो अड्रेस कुछ ऐसा हो जाएगा  (www.examples.com) यानि के आपने जो डोमेन लिया है उसकी सहायता से आप अपने ब्लॉग मे से  blogspot.com को हटा सकते है और एक पेरफेक्ट वेब अड्रेस बना सकते है तो चलिए दोस्तों जानते है की ब्लॉग मे से  blogspot.com को कैसे हटाए !

आप शायद सोच रहे होंगे की  blogspot को हटाने से आपको क्या फायदा  ? 

दोस्तों अगर आपकी साइट  www.example.blogspot.com है तो कोई भी आसानी से बता सकता है की ये ब्लॉग है और वो भी फ्री लेकिन अगर आप कस्टम डोमेन सेट करते है तो आपका ब्लॉग अड्रेस  www.example.com हो जाता है तो कोई भी आपको आसानी से बता नहीं सकता है की ये वेब ब्लॉग है ... जब आप अपने दोस्तों को आपकी वेबसाईट के बारे मे बताते है तो वो आपको   www.example.blogspot.com को देखते ही समाज जाएंगे की ये तो एक blogger blog है और हमे वेबसाईट बता रहा है , पर आपने कस्टम डोमेन सेट किया है तो आपका कोई भी दोस्त पहली बार आपकी वेबसाईट देख कर हैरान रह जाएगा की ये आपने कहा से सीखा और आपको एक और वेबसाईट उसके लिए बनाने को रीक्वेस्ट करेगा और आपके ब्लॉग की फर्स्ट इममपरेशन आपको आपके दोस्तों मे खास बना देगी। अगर आप कस्टम डोमेन को सेट करते है तो सिर्फ आपके दोस्त ही नहीं पर आपके ब्लॉग को देखने वाले  99% लोग आपसे प्रभावित होंगे । क्योंकी कस्टम डोमेन को सेट करने से आपका ब्लॉग एक परफेक्ट वेब अड्रेस का लुक ले लेता है, तो चलिए दोस्तों हम देखते है की डोमेन को रजिस्टर करने के बाद हम उस डोमेन को अपने ब्लॉग मे कैसे सेट करते है । 
या फिर कह सकते है की ब्लॉग मे से ब्लॉगस्पॉट को कैसे हटाए , तो चलिए दोस्तों देखते है की कैसे ब्लॉगस्पॉट को हटा कर हम एक परफेक्ट वेब अड्रेस बनाते है ! 

blogspot को हटाने के लिए क्या क्या चाहिए ! 



1) blogger पर फ्री ब्लॉग होना चाहिए । अगर ब्लॉग नहीं है तो आप सिर्फ एक मिनट मे बना सकते है कैसे जानने के लिए यह क्लिक करे । 

2) Domain
आपको आपके ब्लॉग को वेबसाईट मे कन्वर्ट करने के लिये एक बढ़िया डोमेन नेम रजिस्टर करना पड़ेगा। अगर आपने डोमेन रजिस्टर नहीं किया तो पहले ये पोस्ट पढे । 
दोस्तों आपने देखा की क्या क्या जरूरी है ब्लॉगस्पॉट हटाने के लिए । पहले मैंने आपको बताया की कैसे डोमेन और होस्टिंग को रजिस्टर करते है । अब डोमेन को कैसे ब्लॉग मे सेट करे ये बताने जा रहा हु । 

मे आपको GoDaddy का डोमेन सेट करके दिखने वाला हु , अगर आपने किसी और साइट से डोमेन लिया है तो भी लगभग प्रोसेस सैम ही रहेगा । क्यों की GoDaddy  के अलावा भी बहोत सी साइट है जो डोमेन नेम बेचती है जो मे आपको बता रहा हु। 
  • goDaddy.com
  • 1and1
  • yahoo!small business
  • easyDNS
  • No-IP
  • ix web hostig
       दोस्तों ये कुछ साइट है जो डोमेन को बेचती है आप चाहे तो यह से भी डोमेन को रजिस्टर कर सकते है । 
तो चलिए अब जानते है की.....

डोमेन को लेने के बाद मे कैसे ब्लॉग मे ऐड करते है ! 

अब देखते है की आपके वेबसाईट ब्लॉग को परफेक्ट वेब अड्रेस कैसे दे , आप हर बार की तरह मुझे फॉलो करे...

Step -1

1) blogger.com पर लॉगिन करे । 
2) setting पर क्लिक करे । 
3) अब आपके सामने एक पैज खुलेगा जिसमे लिखा होगा  set up third party URL for your blog उस पर क्लिक करे । 


Step - 2 

अब दूसरे ऑप्शन आएंगे...
आप को जैसा इमेज मे दिख रहा है वैसे ही आपको दिए हुए बॉक्स मे आपका डोमेन डालना है , और हा ! आपको आपका डोमेन www के साथ ही डालना है ये मत भूलना नहीं तो आपका डोमेन काम नहीं करेगा । 

1) अब आप इमेज मे देख सकते है की आपको आपके डोमेन के CNAME मे 2 कोड डालने है। 

2) इसके लिए आपको इस पेज को एसे  ही रहने देना है और एक न्यू टैब  मे आपको दूसरा पेज खोलना है और आपके डोमेन की साइट मे लॉगिन करना है । 

Important:- ऐसा जरूरी नहीं की आपका ब्लॉग जिस नाम से हो उसी नाम का डोमेन आप रजिस्टर करे । जैसे के मानलों आपकी साइट का नाम www.abd.com है पर आप उसे www.example.com से जोड़ सकते है। 

Step - 3

1) आपने जिस साइट से डोमेन को खरीद है उस साइट पे जाकर लॉगिन करे । 
2) आपके नाम पर इमेज मे बताया है ऐसे क्लिक करे । 
3) Manage my Domains पर क्लिक करे। 

अब आप आपके डोमेन की लिस्ट मे पहोच जाएंगे , आपने जीतने भी डोमेन लिए है एक दो तीन सभी दिख जाएंगे । 

Step - 4

आप जिस डोमेन को ऐड करना चाहते है उस पर क्लिक करे । 

Step -5 

1) अब आप  DNS ZONE FILE पर जाए ।  

2) ब्लॉग के जो कोड है उसे ऐड करने के लिए रेकॉर्ड पर  क्लिक करे । 

Step - 6 

अब इस प्रकार एक पॉप अप विंडोज़ खुलेगा जिसमे आपको कुछ इनफार्मेशन दलनी है । 

1) सबसे पहले CNAME (Alias) सिलेक्ट करे । 
2) HOST TO मे  www लिखे। 
3) POINTS TO मे आपको ghs.google.com लिखना है। 
4) TTL 1 hours का रहने दे। 
5) अब दूसरे कोड को ऐड करने के लिए ADD ANOTHER पर क्लिक करे। 

अब फिरसे इस प्रकार फोरम खुलेगा । 

1) सबसे पहले CNAME (Alias) सिलेक्ट करे । 
2) HOST TO मे आपको दूसरे कोड को ऐड करना है , जो की आपके ब्लॉग पर दिख रहा है । 
3) POINTS TO मे आपको उसके सामने वाला हिस्सा ऐड करना है , आप इमेज को देख कर अच्छे से समज सकेंगे । 
4) अब आखिर मे आपको FINISH पर क्लिक करना है । 

Step - 7


अब आपके सामने इमेज मे दिख रहा है एसा मैसेज आएगा । अब आपको SAVE CHANGE पर क्लिक करना है ।


Step - 8

अब कोड अच्छे से ऐड हुए है की नहीं ये देखने के लिए स्क्रॉल डाउन करे । 
अब आपको CNAME(Alias)नाम का एक ऑप्शन दिखेगा , इसमे आपको चेक करना है की दोनों कोड अच्छे से ऐड हो गए है या नहीं  (इमेज मे दिखाया गया है उस प्रकार )
www के सामने ghs.google.com होना चाहिए , और दूसरे कोड मे जो आपके ब्लॉग में है वो दिखना चाहिए । 


Step - 9

अब फिर से आपके ब्लॉग मे जाए । 
इमेज मे दिखाया गया है ऐसे SAVE पर क्लिक करे। 

अब आपके ब्लॉगर के सेटिंग मे कुछ ऐसा दिखेगा । 
अब आपका काम पूरा हुआ । 
आपका वेबसाईट ब्लॉग बन चुका है , अब आपकी साइट न्यू डोमेन मे खुलने लगेंगी की बार थोड़ा टाइम भी लग सकता है  DNS सेटिंग को अपडेट होने मे 24 घंटे का समय लग सकता है । तो थोड़ा वैट करे। और अगर फिर भी नहीं खुला तो समज ले की आपने कही पर गलती की है ! 
आप फिरसे पूरी प्रोसेस को चेक करे और आप की गलती को देखे व सुधारे। 

ये इनफार्मेशन आपको कैसी लगी ? अगर कोई प्रॉब्लेम है तो आप मुझे कमेन्ट बॉक्स मे कमेन्ट करके बता सकते है । 
*** HAPPY BLOGGING ***

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें