Grow Your Business Online with VLE Points. learn Online Earn Online.

Breaking

How to apply New CSC Centre : 2020



CSC क्या है?

CSC का मतलब होता है Common Service Centre यानि की सामान्य जन सेवा केंद्रइसके माध्यम से आप आसानी से अनेको ऑनलाइन कामो को पूरा करा सकते हैइनके माध्यम से अनेको प्रकार के प्रमाण पत्रों जैसे :- निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र  तथा विभिन्न कार्डो जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि के लिए आवेदन किये जा सकते है
भारत सरकार द्वारा राष्टीय -गवर्नेस पालिसी के तहत सूचनाओं तथा योजनाओ की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से CSC Center यानि Common Service Center की शुरुआत की हैइन सेंटर्स के माध्यम से सरकार नागरिको को कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन, बैंकिंग वित्तीय सेवाओं, उपयोगिता भुगतान से सम्बंधित सेवाएं प्रदान करने का कार्य करेगीCommon Service Center का मुख्य उद्देश्य सभी नागरिको को समय पर कम लागत में E-Governance Services उपलब्ध कराना है

CSC VLE क्या है?


                        VLE का अर्थ होता है Village-Level Entrepreneur अर्थात क्षेत्र आधारित उधमी CSC CENTER का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों मे सभी सरकारी सुविधाए आसानी से उपलब्ध करवाना हैCSC CENTER जो चलाता है वह VLE कहलाता हैVLE का काम अपने क्षेत्र मे CSC द्वारा जो सेवाए मिलती है उन्हे लोगों तक पहोचानाऔर इस काम के लिए vle को कोई फिक्स पगार नहीं मिलता है पर प्रत्येक कार्य के लिए उसे कमीशन के तोर पर कुछ रकम मिलती है

csc के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?


csc center के लिए कोई भी व्यक्ति जो
  1. 10 th पास हैऔर
  2. उसके पास मोबाईल
  3. लेपटॉप या कंप्युटर
  4. प्रिंटर
  5. फिंगर प्रिन्ट स्कैनर
  6. INTERNET CONNECTION
  7. और काम करने के लिए एक जगह है वह आवेदन कर  सकता  है 

क्‍या-क्‍या सर्विस देंगे सीएससी केंद्र


सीएससी में पैन कार्ड, आधार कार्ड, इलेक्‍शन कार्ड, मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, पहचान पत्र, पासपोर्ट बनाने की सुविधा दी जा सकती है। इसके अलावा आप मोबाइल रिचार्ज, मोबाइल बिल पेमेंट, डीटीएच रिचार्ज, इंस्टैंट मनी ट्रांसफर, डाटा कार्ड रिचार्ज, एलआईसी प्रीमियम, रेड बस, एसबीआई लाइफ, बिल क्‍लाउड जैसी निजी सेवाएं भी उपलब्ध करा सकते हैं। यहां बैंकिंग, इन्श्‍योरेंस और पेंशन सर्विस भी दी जा सकती है। सीएससी में प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम, डिजिटल लिटरेसी प्रोग्राम, वोकेशनल व स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जा सकती है। किसानों को सीएससी के माध्‍यम से मौसम की जानकारी व मिट्टी की जांच जैसी सर्विस भी दी जाएगी। इतना ही नहीं टेलीमेडिसन सर्विस भी लोगों को उपलब्ध कराई जा सकती है।

Government to Citizen: इसमें जो सुविधाए आती है वो है पैन कार्ड बनवाना, पासपोर्ट बनवाना, आधार , इलेक्शन से जुडी सर्विसेज

Business to citizen: मोबाइल रिचार्ज, मोबाइल बिल पेमेंट, DTH रिचार्ज, मनी ट्रान्सफर , LIC प्रीमियम

Financial Inclusion: बैंकिंग, इन्शुरन्स और फाइनेंस




Csc center के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

Csc  के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले TEC (Telecentre Entrepreneur Course) के लिए आवेदन करना पड़ेगा और परीक्षा को पास करना होगा
  1. आवेदन करने के लिए आपको http://www.cscentrepreneur.in/login पर जाना होगा(TEC आवेदन कैसे करे जानने के लिए इस लेख को पढे ) उसके बाद आपको csc के रेजिस्ट्रैशन पोर्टल पर जाकर ओनलाइन आवेदन करना पड़ेगा
  2. आवेदन करने के लिए आपको https://register.csc.gov.in/register पर जाकर अनलाइन आवेदन करना होगा

प्रथम चरण :-



  1.       CSC VLE का चयन करे ।
  2.       TEC certificate number डाले ।
  3.    अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर डाले ।
  4.    केपचा कोड भरे
  5.    और सबमिट पर क्लिक करे।

दूसरा चरण :-


1)   गले चरण में आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसे आप अपने ईमेल आईडी के साथ भर दे।
2)   ईमेल आईडी डालने के बाद एक OTP आपको ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगा जिसे भरने के बाद आप “Sebmit” के लिंक पर क्लिक कर दे।

तीसरा चरण :-


अब आपके सामने CSC Application Form खुल जायेगा यहाँ आपको सभी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। एप्लीकेशन फॉर्म में आपसे VID नंबर माँगा जायेगा जिसकी जानकारी आपको ईमेल के माध्यम से मिल जाएगी।

चौथा चरण :-


सभी जानकारी भरने के बाद एक नया पेज खुल जायेगा यहाँ आपको अपने सेंटर के बारे में जानकारी करानी होगी। आपको तस्वीरों के माध्यम से CSC की स्थिति को सुनिश्चित करना होगा।

पाँचवा चरण :-


आपके द्वारा दी गयी सभी जानकारी अप्रूव होने के बाद आपको ईमेल पर आपकी आईडी, पासवर्ड और डीजी लॉकर की जानकारी दे दी जाएगी| अब आप “Submit” पर क्लिक कर दे।

छठा चरण :-


ध्यान रहे की आप आवेदन प्रकिया के समाप्त होने पर फॉर्म रेफरेंस नंबर अवश्य नोट कर ले इसके माध्यम से आप CSC Application Form स्टेटस ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें